25 views 5 sec 0 Comment

वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने जीता पहला स्वर्ण पदक, नीतू और अमित पंघाल को भी गोल्ड

- August 7, 2022

वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने जीता पहला स्वर्ण पदक, नीतू और अमित पंघाल को भी गोल्ड

Sports Desk | Ann news

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत के मुक्केबाजों ने कमाल कर दिया। नीतू घणघस और अमित पंघाल के बाद निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। उनके बाद अमित ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के ही मुक्केबाज को परास्त किया।

निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली नॉल को 5-0 से हराया

48-50 किग्रा वर्ग के फाइनल में विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली नॉल को 5-0 से हराया। निकहत जरीन पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने में सफल रही हैं। यह उनका इन खेलों में पहला पदक भी है। निकहत ने इसी साल विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह एशियन चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं।

निकहत के बाद अब सागर अहलावत से स्वर्ण की उम्मीद है

निकहत के बाद अब सागर अहलावत से स्वर्ण की उम्मीद है। नीतू की बात करें तो उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है। वह यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 और 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं। पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है।