27 views 6 sec 0 Comment

Mahesh Manjrekar Birthday : 63 साल के हो चुके मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर,गलती से बन गए थे अभिनेता

- August 16, 2022

Mahesh Manjrekar Birthday : 63 साल के हो चुके मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर,गलती से बन गए थे अभिनेता

Entertainment Desk | ANN NEWS

Mahesh Manjrekar Birthday: 63 साल के हो चुके मशहूर अभिनेता महेश मांजरेकर का जन्म 13 मई 1953 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुवात मुंबई से ही की थी। आपको बता दे की महेश एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही फिल्म प्रोडूसर ,डायरेक्टर ,और स्क्रीन राइटर भी है। उन्होंने कई फिल्मो में अपनी आवाज़ भी दी है। जिसमे उन्होंने गाने भी गये है। इन्होने बॉलीवुड फिल्मो के अलावा भोजपुरी ,मराठी ,तेलगू जैसी फिल्मो में भी अभिनय किया है और इन्हें अपनी बहतरीन अदाकारी के लिए बॉलीवुड के साथ ही पूरी फिल्म इंडस्टरी में बेहद सम्मान दिया जाता है।

करियर

महेश मांजेकर ने अपनी शुरुवात 1984 में मराठी फिल्म अफलातून से की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मे की। उन्होंने निर्देशक की दुनिया में मराठी फिल्म आई से रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म-फेयर के सर्वश्रेठ निर्देशक के अवार्ड से नवाजा गया था।उन्होंने हिंदी सिनेमा में वास्तव जैसी फ़िल्में की, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा में नये आयाम पर पहुँचाया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में सफलता के साथ-साथ असफलता का भी मुंह देखना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म वास्तव,रन,मुसाफिर,जिंदा ओह माय गॉड, शूट आउट एट वडाला जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। महेश, फिल्म दबंग 3 से डेब्यू की अभिनेत्री साई मांजेकर के पिता है। जिन्होंने सलमान खान के साथ इस फिल्म में डेब्यू किया था।