35 views 4 sec 0 Comment

समाजसेवी और उधोगपति आकाश कुमार ने अपने जन्मदिन पर यमुना खादर में बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद की

- August 21, 2022

समाजसेवी और उधोगपति आकाश कुमार ने अपने जन्मदिन पर यमुना खादर में बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद की

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

बीइंग हार्ट फाउंडेशन के फाउंडर,समाजसेवी और उधोगपति आकाश कुमार ने अपने 20 अगस्त को अपना जन्म दिन मनाया। इस मोके पर समाज के लोगो और बॉलीवुड कलाकारों ने आकाश कुमार को जन्मदिन की बधाईया दी। यु तो आकाश कुमार अपना जनदिन समाज के जरुरतमंदो के साथ मनाते आये है। इस दिन वह जरुरत मंद लोगो की सेवा में अपना समय बिताते है। इस जन्मदिन के मौके पर आकाश कुमार चिल्ला खादर पहुंचे जहाँ उन्होंने चिल्ला यमुना खादर इलाके में आयी बाढ़ की वजह से बेघर हुए लोगो की मदद की।

 

चिल्ला यमुना खादर इलाके में रहने वालो के घरो में बाढ़ का पानी भर आया

आपको बता दे यमुना में बाढ़ आने से चिल्ला यमुना खादर इलाके में रहने वालो के घरो में बाढ़ का पानी भर आया। इस बात की जानकारी जब बीइंग हार्ट फाउंडेशन को लगी। तो आकाश कुमार उनकी मदद को आगे आये। बीइंग हार्ट फाउंडेशन के फाउंडर आकाश कुमार ने अपने जन्म दिन के मौके पर बाढ़ पीड़ितों को दरी ,तिरपाल व् अन्य चीज़ो का वितरण कर लोगो की मदद की। इस मौके पर केशव माधव धर्म संस्कृत्ति के संस्थापक (एडवोकेट) लोकेश शर्मा भी मौजूद रहे साथ ही ब्रिज मोहन शर्मा (सोनू पंडित) कोषाध्यक्ष त्रिलोक पूरी वेस्ट भाजपा भी मौजूद रहे। आपको बता दे नाइशा खान एवं अन्य वॉलंटियर भी इस ख़ास मौके पर उपस्तिथ थे । तो आइये जानते है की ख़ास मौके पर बीइंग हार्ट संस्थापक आकाश कुमार ने क्या कुछ कहा ? ANN न्यूज़ नेटवर्क के लिए जगजीत सिंह की रिपोर्ट।