27 views 6 sec 0 Comment

ब्रह्मास्त्र सिनेमा घरो में हुई रिलीज़,कंगना ने करण जोहर पर ब्रह्मास्त्र को लेकर किया हमला

- September 10, 2022

ब्रह्मास्त्र सिनेमा घरो में हुई रिलीज़,कंगना ने करण जोहर पर ब्रह्मास्त्र को लेकर किया हमला

Entertainment Desk | ANN NEWS

कंगना ने करण जोहर पर ब्रह्मास्त्र को लेकर किया हमला : ब्रह्मास्त्र सिनेमा घरो में रिलीज़ हो चुकी है| फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स आया है| कंगना रनौत ने निगेटिव रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा ‘करण जौहर हर शो में लोगों को रणबीर-आलिया को बेस्ट एक्टर्स और अयान मुखर्जी को जीनियस कहने को मजबूर करते हैं। लोग धीरे-धीरे इस झूठ पर विश्वास करने लगे। करण ने 600 करोड़ रुपए एक ऐसे डायरेक्टर को दिए, जिसने अपने करियर में एक भी अच्छी फिल्म नहीं बनाई।’

आगे कंगना ने कहा- शादी से लेकर होने वाले बेबी का PR किया, मीडिया को कंट्रोल किया, KRK को जेल में डाला, रिव्यू खरीदे और टिकट भी खरीदे। यह लोग सब कुछ बेईमानी से कर सकते है, पर एक ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते |

कंगना बोली अयान मुख़र्जी को जीनियस बोलने वालो को हो जेल| इस फिल्म को बनने में 12 साल लगे और 400 से ज्यादा दिन तक शूट हुई और 600 करोड़ रुप्पे लगे | भारत की 5,019 स्क्रीन्स मिलाकर इसे ग्लोबली 8,913 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।