35 views 5 sec 0 Comment

Navratra History and Importance: कब है नवरात्री? क्या है इसका महत्व?

- September 15, 2022

Navratra History and Importance: कब है नवरात्री? क्या है इसका महत्व?

Devotional Desk | ANN NEWS

नवरात्री हिन्दूओ का विशेष पर्व है|हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है| इस बार नवरात्रि का महापर्व 26 सितंबर, सोमवार से शुरू होगा और 5 अक्टूबर, बुधवार तक मनाया जाएगा|इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है|इसलिए यह पर्व नौ दिनों तक मनाया जाता है|

भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिनों का व्रत रखते

नवरात्रो के वक्त माँ के भक्त उनसे अपना और अपने परिवार का सुखी जीवन का समृद्धि की कामना करते हैं|नवरात्र एक साल में दो बार मनाई जाती है| इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में मेलों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है|नवरात्रि पर्व मुख्य रूप से भारत के उत्तरी राज्यों के अलावा गुजरात और पश्चिम बंगाल में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है| इस अवसर पर मां के भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिनों का व्रत रखते है | इस दौरान शराब, मांस, प्याज, लहसुन आदि चीज़ों का परहेज़ किया जाता है|

10वें दिन माँ दुर्गा का विसर्जन किया जायेगा

नौ दिनों के बाद दसवें दिन व्रत खोल लिया जाता है| फिर 10वें दिन माँ दुर्गा का विसर्जन किया जायेगा| नवरात्र के दसवें दिन को विजयादशमी या दशहरा के नाम से जाना जाता है| कहते हैं कि इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करके लंका पर विजय पायी थी| भारत सहित विश्व के कई देशों में नवरात्रि पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है| भक्तों के द्वारा माँ का आशीर्वाद पाने के लिए भजन कीर्तन किया जाता है| नौ दिनों तक माँ की पूजा उनके अलग अलग रूपों में की जाती है| ANN ब्यूरो से तान्या डावर की रिपोर्ट |