31 views 7 sec 0 Comment

Mohali Video Scandal: रात 1.30 बजे स्टूडेंट्स का धरना खत्म, 6 दिन के लिए Campus किया बंद

- September 19, 2022

Mohali Video Scandal: रात 1.30 बजे स्टूडेंट्स का धरना खत्म, 6 दिन के लिए Campus किया बंद

Breaking Desk | ANN NEWS

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर और मोहाली के DC अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी। यूनिवर्सिटी में अब 24 सितंबर तक नॉन टीचिंग डे घोषित कर दिया गया है।

लड़कियों ने हॉस्टल खाली करने शुरू कर दिए

इस मामले से सहमी लड़कियों ने हॉस्टल खाली करने शुरू कर दिए हैं। उनके माता-पिता सुबह ही बेटियों को लेने पहुंच गए। इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया।

पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था

इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती है। देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी एक बेकरी में, तो रंकज ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है। इनसे अब वीडियो मंगवाने और उसे वायरल करने के मकसद के बारे में पूछताछ होगी।