48 views 2 sec 0 Comment

कुख्यात सुंदर भाटी की 5 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क, जेवर पुलिस ने दिल्ली में जाकर कोठी पर जड़ा ताला

- August 10, 2023

कुख्यात सुंदर भाटी की 5 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क, जेवर पुलिस ने दिल्ली में जाकर कोठी पर जड़ा ताला

Crime Desk | ANN NEWS

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश पर कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। सुंदर भाटी की दिल्ली के मयूर विहार में संपत्ति है। जिसको गौतमबुद्ध नगर ने कुर्क किया है। बताया जा रहा है कि सुंदर भाटी की दिल्ली में एक कोठी है, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। गैंगस्टर एक्ट के तहत सुंदर भाटी के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।

दिल्ली के मयूर विहार में सुंदर भाटी के नाम से 150 वर्ग गज का प्लॉट है

दिल्ली के मयूर विहार में सुंदर भाटी के नाम से 150 वर्ग गज का प्लॉट है। जिस पर चार मंज़िला मकान बना हुआ है। इस इमारत में आच्छादन क्षेत्र क़रीब 627 वर्ग मीटर है। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर की अदालत ने 21 मई 2023 को यह प्रॉपर्टी कुर्क करने का आदेश जारी किया था।