76 views 7 sec 0 Comment

Ageas Federal Life Insurance Half Marathon: मुंबई हाफ मैराथन 2023 आज, सचिन तेंदुलकर ने दिखाई हरी झंडी

- August 20, 2023

Ageas Federal Life Insurance Half Marathon: मुंबई हाफ मैराथन 2023 आज, सचिन तेंदुलकर ने दिखाई हरी झंडी

Sports Desk | ANN NEWS

महाराष्ट्र के मुंबई में एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस हाफ मैराथन 2023 प्रतियोगिता का आज अयोजन किया गया। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मैराथन 2023 को हरी झंडी दिखाई। पिछले सात साल से लगातार इस मैराथन का आयोजन कराया जा रहा है।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मैराथन का 7वां संस्करण

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मैराथन का 7वां संस्करण है। 7 साल पहले हमारे पास लगभग 3,000 प्रतिभागी थे लेकिन आज हमारे पास 20,000 से अधिक प्रतिभागी हैं। यह इस बात का प्रतिबिंब है कि हम एक देश के रूप में किस प्रकार सोच रहे हैं और अपने स्वास्थ्य को गंभीरता से ले रहे हैं, यह स्वस्थ राष्ट्र की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।