27 views 5 sec 0 Comment

CWG 2022, DAY 4 HIGHLIGHTS: CWG के चौथे दिन में भारत ने जीते 3 पदक,कई खेलों में फाइनल में पहुंचे

- August 2, 2022

CWG 2022, DAY 4 HIGHLIGHTS: CWG के चौथे दिन में भारत ने जीते 3 पदक,कई खेलों में फाइनल में पहुंचे

Sports Desk | ANN NEWS

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक नौ पदक मिल चुके हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता, जबकि विजय यादव ने कांस्य अपने नाम किया। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने भी कांस्य पदक दिलाया। चौथे दिन वेटलिफ्टर अजय सिंह पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे।

4TH दिन में भारत की उपलब्धिया

भारत ने चौथे दिन तीन पदक अपने नाम किए। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो में ही पुरुषों में विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।

इसके अलावा भारतीय मिक्स्ड (पुरुष और महिला मिलाकर) बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में सिंगापुर को 3-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है, जहां मंगलवार को स्वर्ण पदक के लिए उनका मैच मलेशिया से होगा। इसके अलावा टेबल टेनिस में पुरुष टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय मेन्स टेबल टेनिस टीम ने सेमीफाइनल में नाइजीरिया को 3-0 से हरा दिया। अब स्वर्ण के लिए उनका सामना सिंगापुर से होगा। वही लॉनबॉल्स में भी भारतीय महिला टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर अपना पदक पक्का कर लिया है और आज स्वर्ण पदक के लिए साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेंगी |