20 views 13 sec 0 Comment

CWG 2022 Day 4: राष्ट्रमंडल खेलो के चौथे दिन भारत ने 4 पदक जीते

- August 3, 2022

CWG 2022 Day 4: राष्ट्रमंडल खेलो के चौथे दिन भारत ने 4 पदक जीते

Sports Desk | ANN NEWS

Commonwealth Games 2022 Day 4 Highlights: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक नौ पदक मिल चुके हैं। मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं चौथे दिन भारत ने तीन पदक जीते।

5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

बर्मिंघम में जारी 22वें कॉमनवेल्थ खेलों (Commonwealth Games 2022) के चौथे दिन भारत ने 5वें दिन लॉन बॉल्‍स (Lawn Balls) के बाद टेबल टेनिस (Table Tennis) में भी गोल्‍ड मेडल अपने नाम कर लिया। वेट लिफ्टिंग में आज फिर भारत को मेडल मिला। विकास ठाकुर ने 96 किलोवर्ग पुरुष स्‍पर्धा में सिल्‍वर पर कब्‍जा किया। बैडमिंटन (Badminton) के फाइनल में भारत को गोल्‍ड की उम्‍मीद थी।

पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने अपना मैच जीत लिया लेकिन किदांगी श्रीकांत (kidambi srikanth) नहीं जीत पाए। जिसके चलते मलेशियाम ने मुकाबले को 3-1 से अपने नाम किया। भारत को सिल्‍वर से संतोष करना पड़ा। उधर, महिला हॉकी मैच (India vs England Women Hockey) में भारत को इंग्‍लैंड से शिकस्‍त मिली। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्‍या 13 हो गई है।