71 views 3 sec 0 Comment

MS Dhoni Birthday: आज है 41वां बर्थडे, पत्नी साक्षी और ऋषभ पंत संग इंग्लैंड में मनाया बर्थडे

- July 7, 2022

MS Dhoni Birthday: आज है 41वां बर्थडे, पत्नी साक्षी और ऋषभ पंत संग इंग्लैंड में मनाया बर्थडे

Sports Desk | Ann News

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान रहे है।आज उनका 41वां बर्थडे हैं। भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज 41 साल के हो गए हैं। धोनी ने मंद मुस्कान के साथ चमकीले अंदाज में इंग्लैंड में अपने बर्थडे का जश्न मनाया और केक काटा।हालही,में धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी। इनकी शादी को 12 साल हो गए हैं। ऐसे में यह छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचे थे। यहीं दोनों ने मैरिज एनिवर्सरी भी मनाई और अब धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया।

साक्षी ने खुद धोनी का वीडियो शेयर किया

इस बर्थडे के जश्न का वीडियो और फोटोज खुद साक्षी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए. इस फोटो में आपको टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं.

फैंस के दिलों पर क्यों राज करते हैं धोनी

क्रिकेट में धोनी ने भले ही उपलब्धियों के शिखर को छुआ है लेकिन अपने निजी जीवन में बहुत ही साधारण रहते हैं। उनकी यही सादगी फैंस को खूब को पसंद आता है। क्रिकेट मैदान पर भी खिलाड़ियों के बीच धोनी अपने व्यवहार के कारण हमेशा से चहेते रहे। यही कारण है वह टीम इंडिया को अपनी अगुवाई में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया।