19 views 5 sec 0 Comment

World Paper Bag Day 2022:आज है विश्व पेपर बैग दिवस ,प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ पेपर बैग अपनाएं

- July 12, 2022

World Paper Bag Day 2022:आज है विश्व पेपर बैग दिवस ,प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ पेपर बैग अपनाएं

Environment Desk | Ann News

हर साल 12 जुलाई को पुरे विश्व में पेपर बैग डे (पेपर बैग दिवस) मनाया जाता है। यह दिवस लोगो को प्लास्टिक बैग की बजाये पेपर इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कराता है । आज के समय में प्लास्टिक का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि प्रदूषण चरम पर है, चाहे वायु प्रदूषण हो या जल प्रदूषण। यह हमारे पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक चीजों में से एक है।

पेपर बैग का इस्तेमाल

दरअसल, प्लास्टिक को सड़ने में सालों लग जाते हैं, जबकि पेपर बैग में कम समय लगता है और इसे आसानी से रिसाइकल भी किया जा सकता है। यानी पेपर बैग के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकता है। दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल छोड़ पेपर बैग की ओर रुख किया है। हालांकि अभी भी करोड़ों लोग प्लास्टिक की थैलियों आदि का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यही वजह है कि 12 जुलाई को पेपर बैग दिवस मनाकर इसके उपयोग के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाती है।

पेपर बैग का इतिहास

साल 1852 में फ्रांसिस वोले नाम के एक अमेरिकी आविष्कारक ने दुनिया में पहली बार पेपर बैग मशीन बनाया था। बाद में 1871 में, मार्गरेट ई नाइट ने एक और मशीन विकसित की, जो फ्लैट-बॉटम पेपर बैग का उत्पादन करती थी। इससे वह ‘किराने की थैलियों की मां’ के रूप में लोकप्रिय हो गईं, क्योंकि उनके बनाए पेपर बैग का इस्तेमाल किराने की दुकानों पर खूब किया जाता था।

 पेपर बैग के गुण

1.प्लास्टिक बैग बनाने की तुलना में पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा खपत होती है।
2.पेपर बैग पालतू या अन्य जानवरों के लिए उतने नुकसानदायक नहीं है, जितने कि प्लास्टिक बैग हैं।
3.पेपर बैग का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
4. पुन: प्रयोज्य
5. ऊर्जा बचाओ
6. पर्यावरण के अनुकूल
7. टिकाऊ और आरामदायक