41 views 7 sec 0 Comment

Khatu Shyam Temple Stampede: खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

- August 8, 2022

Khatu Shyam Temple Stampede: खाटू श्याम मंदिर में भगदड़ से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

Breaking desk | ANN NEWS

सीकर के खाटू श्याम के मंदिर में ग्यारस को लगने वाले मासिक मेले में भगदड़ मच गई। जिसमें तीन महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खाटू श्याम में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।

इस दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए। जो उठ नहीं पाए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मंदिर कमेटी के गार्ड ने आनन-फानन में व्यवस्था संभाली। पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।

वहीं एक का खाटू श्याम सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में एक हरियाणा के हिसार की थी। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल, खाटू श्याम थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।