75 views 5 sec 0 Comment

कमाल राशिद खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर उतरते ही दबोचा, 2020 में किए थे विवादित ट्वीट

- August 30, 2022

कमाल राशिद खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर उतरते ही दबोचा, 2020 में किए थे विवादित ट्वीट

Entertainment Desk | ANN NEWS

सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार में लिया है। कमाल राशिद खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कमाल राशिद खान द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा

मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि कमाल राशिद खान आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। KRK आए दिन किसी न किसी फिल्म या सेलेब्रिटी के बारे में गलतबयानी कर देते हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि किस ट्वीट के चलते उन्हें अरेस्ट किया गया है लेकिन साल 2020 में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।