37 views 7 sec 0 Comment

Lucknow Wall Collapsed: लखनऊ में भारी बारिश के चलते दीवार गिरी, 9 लोगों की मौत

- September 16, 2022

Lucknow Wall Collapsed: लखनऊ में भारी बारिश के चलते दीवार गिरी, 9 लोगों की मौत

Breaking Desk | ANN NEWS

लखनऊ के दिलकुशा इलाके में भारी बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।। वहीं लखनऊ में बारिश की वजह 12वीं कक्षा तक स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताया है।

जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे, घायलों का लिया हालचाल

घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार दिलकुशा कॉलोनी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे के बाहर बताया गया है। जिलाधिकारी ने सिविल हास्पिटल पहुंच कर उनका हालचाल लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारीजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।