42 views 2 sec 0 Comment

Baba Tarsem Shot Dead: उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

- March 28, 2024

Baba Tarsem Shot Dead: उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्‍तराखंड के ऊधम सिंह नगर में आज सुबह बड़ी घटना हो गई। बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने नानकमत्ता कस्‍बे में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्‍ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को गंभीर हालत में खटीमा के अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उनकी मौत हो गई। तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सैर पर निकले थे बाबा तरसेम सिंह

बाबा तरसेम सिंह उस समय डेरे के पास सैर पर निकले थे। बाबा तरसेम सिंह की हत्या से पूरे तराई क्षेत्र में तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई है। वह पिछले कई सालो से नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख थे और गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में अपने पूरे जीवन को समर्पित किया था। हालांकि, उनकी हत्या क्यों और किसने की इस बात का पता नहीं चल सका है।