31 views 17 sec 0 Comment

विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और सलमान पर कसा तंज, भड़के फैंस

- July 15, 2022

विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान और सलमान पर कसा तंज, भड़के फैंस

Entertainment Desk | ANN NEWS

बॉलीवुड के किंग खान को इंडस्ट्री में करीब 30 साल पूरे हो चुके हैं। शाहरुख़ (Shahrukh Khan) का क्रेज हर उम्र के लोगों में देखने को मिलता है। वहीं उन पर एक किताब भी लिखी जा चुकी है जो श्रेया भट्टाचार्य ने लिखी है। उन्होंन अपनी इस किताब में बताया है कि शाहरुख़ को अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म आइकन में से एक माना जाता है। अब इस पर द कश्मीर फाइल्स फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।

फिल्म निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।

फिल्ममेकर के ट्वीट पर भड़के फैंस:

विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं कि विवेक जी सरकार के साथ लगे रहिए आपको भी जगह मिल जाएगी, वैसे इन लोगों को किंग बादशाह और सुल्तान बनाने में आपका कोई योगदान नहीं है। वो यहां अपने कठिन परिश्रम से यहां तक पहुंचे हैं। लोग पसंद करते हैं उनको आप भी मेहनत करो और राजनीति में नाम कमाओ।

अशोक नाम के यूजर ने लिखा कि आप हमेशा फ्लॉप एक्टर और फ्लॉप डायरेक्टर रहे हो । इसलिए सुल्तान और बादशाह जैसे लोग जिनको पूरी दुनिया जानती है उन पर तंज कस रहे हो और रही बात आपकी आप बादशाह और सुल्तान का नाम लेकर अपने आप को मशहूर करना चाह रहे हो क्योंकि आपको हमारे देश के अलावा बाकी कोई नही जानता है। अमन नाम के यूजर लिखते हैं कि जब तक आपके जैसे लोग झूठा प्रोपगेंडा चला के लोगों को गुमराह करते रहेंगे तब तक इस देश मे नफरतों का बाजार गर्म रहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आप सिर्फ नफरत बढ़ाओ, इंडस्ट्री खुद ही तबाह हो जाएगी।

बता दें फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कई फिल्मों का निर्माण किया है जिसमें ‘चॉकलेट’, ‘धन धना धन गोल’, ‘हेट स्टोरी’, ‘जिद’, ‘बुद्धा इन ट्रेफिक जाम’, ‘जुनूनियत’ द कश्मीर फाइल्स शामिल हैं। वहीं अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं।